राजस्थान में अनेक शैक्षणिक संस्थान हैं। जिनमें राज्य द्वारा संचालित जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व अजमेर विश्वविद्यालय; कोटा खुला विश्वविद्यालय; पिलानी में बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एण्ड साइन्स शामिल हैं। यहाँ अनेक राजकीय अस्पताल और दवाख़ाने हैं। यहाँ कई आयुर्वेदिक, यूनानी (जड़ी-बूटियों पर आधारित चिकित्सा पद्धति) एवं होमियोपैथी संस्थान हैं। राज्य सरकार शिक्षा, मातृत्व व शिशु कल्याण, ग्रामीण व शहरी जलापूर्ति एवं पिछड़ों के कल्याण कार्यों पर भारी व्यय करती है।
1. वनस्थली विद्यापीठ (मानद विश्वविद्यालय)
2. बिरला प्रौद्योगिकी और संस्थान संस्थान (मानद विश्वविद्यालय)
3. आई. आई. एस. विश्वविद्यालय (मानद विश्वविद्यालय)
4. जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय (मानद विश्वविद्यालय)
5. एलएनएम सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (मानद विश्वविद्यालय)
6. मालवीया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मानद विश्वविद्यालय)
7. मोहन लाल सुखादिया विश्वविद्यालय
8. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
9. राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय
10. राजस्थान आर्युवैद विश्वविद्यालय
11. राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय
12. बीकानेर विश्वविद्यालय
13. कोटा विश्वविद्यालय
14. राजस्थान विश्वविद्यालय।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें